राज्य सभा का खुला ऑफर था पर मैंने ठुकरा दिया: अन‍िल शर्मा

bihar-mp
पटना। बिहार की राजनीत‍ि हर पल करवटें बदल रही है। कहीं हनक तो कहीं विनम्रता के सहारे नेता नई-नई बिसात बिछाने में मग्न हैं। आम्रपाली समूह के अध्यक्ष और जहानाबाद से जदयू की टिकट पर लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाने वाले अनिल शर्मा ने कहा कि उन्हें राज्यसभा जाने का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। उनकी सोच यह है कि पार्टी के लिए पूर्व से जो समर्पित लोग रहे हैं, उन्हें मौका मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें- क्यों की तारीफ

गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में श्री शर्मा ने कहा कि वह पूरी तरह से नीतीश कुमार के साथ हैं। हमारी मंशा बिहार का विकास और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाना है। इसी विचार को ध्यान में रख उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा था। मुख्यमंत्री का पद त्याग कर नीतीश कुमार ने मिसाल कायम किया है। और लोगों को भी इस तरह से आगे आना चाहिए। पार्टी के नए लोगों के लिए पुराने लोगों को पद छोड़ना चाहिए।

लोगों को मौका मिलना जरूरी है। श्री शर्मा ने कहा कि संगठन में नीतीश कुमार उन्हें जो काम देंगे वह उन्हें मंजूर है। उनके पास अब तक जो अनुभव है, उसके तहत वह कह सकते हैं कि सभी लोग अपने निजी हित के लिए काम करते हैं। संगठन के लिए समर्पित लोगों की संख्या कम है। जो पहले से पद पर हैं उन्हें दूसरों के लिए पद छोड़कर त्याग करना चाहिए। विधानसभा चुनाव बहुत दूर नहीं है। उन्होंने कहा उनके लिए पद नहीं जनता प्राथमिकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+