बिहार: महिला को चिता पर जिंदा जलाने की कोशिश, पुलिस ने बचाया

Bhojpuri News, भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में एक विवाहिता महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। इसके लिए महिला को जिंदा चिता पर लिटा दिया गया था। तब तक पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने समय रहते महिला को बचा लिया।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला भोजपुर के संदेश थाना इलाके के सारीपुर सोन नदी घाट का है। महिला संदेश गांव निवासी रवींद्र ठाकुर की पत्नी लक्ष्मी देवी बतायी जा रही है। रविन्द्र ठाकुर ने सोमवार की शाम अपने घरवालों के साथ मिलकर अपनी पत्नी लक्ष्मी को सोन नदी घाट पर जिंदा जलाने का प्रयास किया। बता दें कि ग्रामीणों की सूचना पर श्मशान घाट पहुंची पुलिस ने चिता पर लिटाई गई महिला को बचा लिया।

पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस को देख महिला के पति समेत ससुरालवाले फरार हो गए। बेहोशी की हालत में बरामद महिला के प्राथमिक इलाज के बाद रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए देर रात आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

आरोपियों को पकड़ने का कर रही है प्रयास

आरोपियों को पकड़ने का कर रही है प्रयास

एएसआई अवधेश सिंह ने बताया कि महिला ने होश में आने के बाद बताया कि उसकी शादी के 8 साल पहले हुई थी। महिला के अनुसार, संतान न होने पर उसके पति और ससुरालवालों पर उसे प्रताड़ित करने और जिंदा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित महिला के पिता श्रीभगवान ठाकुर ने महिला के आरोपी पति रविन्द्र ठाकुर पर शराब पीकर अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट किये जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस महिला के आरोपी पति और ससुरालवालों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+