मोहसिन की मौत के बाद जागे गृहमंत्री, कहा सोशल मीड‍िया के दुरुपयोग पर होगी कार्रवाई

home-minister
मुंबई। सोशल मीड‍िया की सक्रियता पर नई सरकार की भी पैनी नजर है। बीते सप्ताह में सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने से हुई हिंसा के बीच, महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने आज कहा कि राज्य सरकार इसे अपलोड करने वालों के साथ साथ इन पोस्ट को लाइक करने वालों और इसे आगे भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है।

गौरतलब है कि फेसबुक पर अज्ञात लोगों द्वारा छत्रपति शिवाजी और शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की आपत्तिजनक तस्वीरें डालने के बाद पुणे में बीते सोमवार को आईटी पेशेवर मोहसिन शेख की हत्या हुई थी। एक कट्टरपंथी संगठन हिंदू राष्ट्र सेना के कार्यकर्ताओं ने शेख की पीट- पीटकर हत्या कर दी थी और पुणे में दो दिन तक हिंसा हुई थी।

यह भी पढ़ें- बढ़ेगी हाईकोर्ट जजों की संख्या

फेसबुक पर भीमराव अंबेडकर से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री अपलोड होने के बाद कल रात पुणे, नासिक और कोल्हापुर में फिर से तनाव पैदा हो गया। एक राजनीतिक दल से कथित रुप से संबंध रखने वाले गुस्साए स्थानीय लोगों ने इन इलाकों में सरकारी बसों में तोडफोड की।

पाटिल ने कहा, सोशल मीडिया का पूरे विश्व में उपयोग किया जाता है। यह अच्छे उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाती है लेकिन अराजक तत्व इसे गलत उददेश्यों के लिए उपयोग कर रहे हैं, जैसा कि महाराष्ट्र में हाल की घटनाओं में देखा गया।

पाटिल ने कहा पोस्ट लाइक करने और आपत्तिजनक सामग्री आगे भेजने वाले भी कहीं न कहीं अपराधियों के साथ हैं और अगले कुछ दिन में आप उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होते देखेंगे। पाटिल ने कहा, लोग सोशल मीडिया पर सामग्री पर प्रतिक्रिया कर रहे हैं। देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया का बडे स्तर पर दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, यह कोई नहीं कह सकता कि किसी और ने उनके फोन का दुरुपयोग किया क्योंकि जिम्मेदारी मोबाइल के मालिक की है। उन्होंने कहा कि सरकार देखेगी कि सोशल मीडिया के इस तरह के दुरुपयोग को रोकने के लिए पृथक कानून की जरुरत है या नहीं।

पाटिल ने उन मीडिया खबरों को अफवाह करार दिया, जिनमें कहा गया था कि केंद्र ने मोहसिन शेख की हत्या पर महाराष्ट्र सरकार की रिपोर्ट को खारिज कर दिया। मंत्री ने कहा, मोहसिन निर्दोष था, उसका उस आपत्त‍िजनक पोस्ट से कोई लेना देना नहीं था। हालांकि एक जान जाने के बाद ही सही, पर सरकार जागी है व सोशल मीड‍िया के न‍ियमों पर चर्चा नई दिशा में चल पड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+