रईसजादों ने कार से 10 किलोमीटर तक घसीटा बच्चे का शव, टुकड़े-टुकड़े होकर रोड पर बिखरा

Patna News, पटना। बिहार की राजधानी पटना में रईसजादों की एक घिनौनी करतूत सामने आई है। रईसजादों ने न सिर्फ एक बच्चे को रौंदा, बल्कि उसके शव को पूरे शहर में घसीटते रहे। इस दौरान शव के टुकड़े अलग-अलग होकर कार से गिरते रहे। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है।

रईसजादों ने नाबालिग बच्चे को रौंदा

रईसजादों ने नाबालिग बच्चे को रौंदा

दरअसल बुधवार की रात 2 नाबालिग लड़के और उनके साथ 2 लड़कियां कार में लाउड म्यूजिक के मजे लेते हुए घूम रहे थे। कार पटना के रूपसपुर थाना इलाके के चुल्हाई चक गांव के पास पहुंची थी तभी सड़क पार कर रहा एक 12 साल का बच्चा गाड़ी के सामने आ गया। जिसे कार ने रौंद दिया। घटना के बाद कार में बैठे लड़के तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर भागने लगे।

कार के पिछले हिस्से में फंस गया शव

कार के पिछले हिस्से में फंस गया शव

भागने के दौरान बच्चे की लाश कार के पिछले हिस्से में फंस गई और शव के टुकड़े-टुकड़े होकर जहां-तहां सड़क पर गिरते रहे। दुर्घटना के बाद कार सवार नाबालिग करीब 10 किलोमीटर तक कार को भगाते रहे और पुलिस उन्हें चेज करती रही। इस दौरान कार सवार लड़के पाटलिपुत्र कॉलोनी के पास पहुंचे जहां ब्रेकर लगाने पर गाड़ी के पिछले हिस्से में फंसा बच्चे का शव क्षतविक्षत हाल में सड़क के बीचोबीच आ गिरा।

गुस्साए लोगों ने पीटा

गुस्साए लोगों ने पीटा

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों को माजरा समझते देर नहीं लगी और उन्होंने कार में बैठे दोनों लड़कों को बाहर निकाल जमकर धुनाई कर दी। गुस्साए लोगों ने कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। कार का पीछा कर रही रूपसपुर थाने की पुलिस और पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लड़कों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले आई।

ग्यारहवीं के छात्र है आरोपी

ग्यारहवीं के छात्र है आरोपी

वहीं, इस दौरान मौका देख कार में बैठी दोनों लड़कियां फरार हो गई। पकड़े गए लड़के ग्यारहवीं के छात्र बताये जा रहे हैं जिनका नाम अनिकेत चंद्रा और इशांत सिंह है। कार अनिकेत चला रहा था जो पाटलिपुत्रा थाने के गोसाई टोला के उषा अपार्टमेंट का रहने वाला है। जबकि इशांत श्रीकृष्णापुरी थाना इलाके के उत्तरी श्रीकृष्णापुरी का रहने वाला है। एक के पिता इंजीनियर और दुसरे के पिता बैंक मैनेजर बताये जा रहे हैं। कार अनिकेत के पिता आलोक चंद्रा के नाम पर रजिस्टर्ड है जो करीब 5 महीने पहले ही खरीदी गई थी। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें :- बिहार: वैशाली के एक घर से मिली AK-56 और चार गोलियां, आरोपी फरार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+