बिहार: वैशाली के एक घर से मिली AK-56 और चार गोलियां, आरोपी फरार
Vaishali News, वैशाली। बिहार के वैशाली जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस ने छापा मारकर एक घर से AK-56 (Type 56 assault rifle) बरामद की है। AK-56 मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बता दें कि पुलिस किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं, हथियार बरामद होने के बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में थे।

वैशाली जिले के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाफराबाद निवासी शंकर राय उर्फ शंकर यादव के घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी में पुलिस को AK-56 बरामद और चार गोलियां बरामद हुई। उन्होंने बताया कि शंकर गांव का ही जाना-माना माफिया है और अपराधी सोहन गोप का नजदीकी है। सोहन इन दिनों जेल में बंद है। इन दोनों के नाम कई आपराधिक मामले भी हैं।
एके-56 रायफल मिलने के बाद से पुलिस भी सकते में है कि इलाके में आखिर ये हथियार पहुंचा तो कैसे। पुलिस फिलहाल इस मामले की पड़ताल में जुट गई है। माना जा रहा है कि वैशाली जिले में पहली बार बार एके-56 रायफल मिला है। पुलिस ने जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा किया है। आपको बता दें कि इससे पहले मुंगेर जिले में काफी संख्या में एके-47 राइफल बरामद हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications