पटनाः जमीनी विवाद में JDU नेता पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस कर रही है मामले की जांच

पटना। बिहार की रराजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके के मित्र मंडल कॉलोनी में अपराधियों ने जमीनी विवाद में एक के बाद एक पांच गोली फायर कर जदयू नेता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। फायरिंग के दौरान जेडीयू नेता सह डेंटिस्ट धर्मेंद्र चंद्रवंशी के बांह में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र चंद्रवंशी को आनन-फानन में इलाज के लिए फुलवारीशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, धर्मेंद्र चंद्रवंशी ने हाल ही में आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुये थे।

goons did firing on jdu leader seriously injured

बताया जा रहा है कि आज धर्मेंद्र चंद्रवंशी मित्र मंडल कॉलोनी में अपने जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रोकने के लिए गए थे, लेकिन वहां पर मौजूद अपराधियों ने लगातार फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसके बाद सभी लोग भागने लगे. इसी बीच जैसे ही धर्मेंद्र चंद्रवंशी अपनी गाड़ी में बैठे उनकी गाड़ी पर भी एक गोली चला दी गई जो गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए उनकी बांह में जाकर अटक गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फुलवारीशरीफ थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले धर्मेंद्र चंद्रवंशी को इलाज के लिए पहले फुलवारीशरीफ के सीएससी भेजा, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की टीम ने बांह से गोली निकाल दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+