होमगार्ड की पत्नी का वर्क फ्रॉम होम- गांजे का बिजनेस
पटना (मुकुंद सिंह)। डिहरी गांव में होमगार्ड के जवान शिव कुमार सिंह के घर में छापेमारी कर पुलिस ने तीन किलो गांजा बरामद किया है। हालांकि पुलिस को उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल नहीं हुई। पुलिस की टीम ने गांजे की बरामदगी के बाद मौके पर मौजूद उसकी बेटी को हिरासत में लिया है। जब्त गांजे की कीमत लाखों में बताई जाती है।
आपको बताते चले की एसएसपी मनु महाराज को सूचना मिली थी कि लंबे समय से होमगार्ड जवान की पत्नी कल्पना देवी गांजे का कारोबार कर रही है। उसके घर में भारी मात्रा में गांजा मौजूद है।
इस सूचना पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष को तत्काल कारवाई का निर्देश दिया। बिहटा पुलिस ने इसकी सूचना सीओ रघुवीर प्रसाद को दी और उनकी मौजूदगी में उसके घर में छापेमारी की। हालांकि गांजा बेचने वाली महिला कल्पना देवी नहीं मिली। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस छापेमारी की भनक उसे लग गई और वह भाग निकली। पुलिस ने फिलहाल घर में मौजूद उसकी बेटी को हिरासत में ले लिया है। बेटी का कहना है की मां दवा खरीदने बिहटा गई है।
पढ़ें- बिहार की महत्वपूर्ण खबरें
पुलिस ने बिहटा में कई जगह पर हाथ-पैर मारे परंतु उसे सफलता नहीं मिली।वही थानाप्रभारी मुकेश चन्द्र कुमर ने मामले की जानकारी देते हुय कहा होमगार्ड जवान को सूचना भेजी गई है। उसके घर में काफी समय से ये व्यवसाय चलने की सूचना है। पूछताछ के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कारवाई की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications