मुर्गा पार्टी के लिए दोस्तों ने बुलाया, अपने हिस्से का पैसा नहीं देने पर कर दी हत्या

Bihar news, पटना। बिहार के गया में मुर्गा पार्टी में पैसा ना देने पर एक बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना गया जिले के अति नक्सल प्रभावित इलाके मैगरा के चनरिया गांव की है जहां पेशे से पत्थर तोड़ने और ओझा-गुनी का काम करने वाले बंधु भारती की नामजदों ने हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतक बंधु भारती घटनास्थल के पास के ही गांव नयकाडीह के रहनेवाले बताये जाते हैं। जानकारी के मुताबिक नयकाडीह निवासी सुरेश भारती,दीपू भारती, उमेश भारती और दशु भारती ने रविवार की रात चनरिया गांव के पहाड़ी के पास मुर्गा पार्टी का आयोजन किया था।

friends killed elder man for not contributing money for party in gaya bihar

मृतक के छोटे बेटे रामानंद भारती के मुताबिक नामजदों ने उसके पिता बंधु भारती को भी पार्टी में आने का न्योता दिया था जिसमें शामिल होने उसके पिता घर से निकले थे। आरोपियों द्वारा पार्टी में पैसे मिलाने की बात कही गई थी जिससे बंधु भारती ने इनकार किया था। बेटे रामानंद के मुताबिक बंधु भारती जब पार्टी में पहुंचे तो नामजदों ने उन्हें पैसे न देने के कारण पार्टी में शामिल होने से मना किया। बात यहीं से शुरू हुई जिसके बाद सोमवार सुबह बंधु भारती की मौके पर लाश मिली। मृतक के बेटे ने आरोपियों पर उसके पिता द्वारा मुर्गा पार्टी में पैसे न देने पर हुए विवाद के बाद पिता की हत्या कर देने की आशंका जताई है।

friends killed elder man for not contributing money for party in gaya bihar

बुजुर्ग की लाश मिलते ही ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। बुजुर्ग का शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए लेकिन सूचना के बाद कई घंटे बीत जाने के बाद मौके पर मैगरा थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस मृतक के बेटे के बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+