यह पढ़ने के बाद आप किसी को नहीं बतायेंगे अपना पासवर्ड

जानकारी के अनुसार चंद्र शेखर चौबे कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर के रहने वाले हैं। उनका बैरिया में सीमेंट, बालू सहित अन्य हार्ड वेयर सामान की लक्ष्मी ट्रेडर्स नाम से दुकान है।
पढ़ें- दलित लड़कियों से गैंगरेप के बाद फांसी पर लटकाया
10 मई से 14 मई के बीच उनके सुविधा के आइडी व पासवर्ड का इस्तेमाल कर ऑन लाइन परमिट जारी कर धनबाद से 20 ट्रक कोयला मंगाया गया। उनका कहना था कि सेल टैक्स विभाग से उन्हें सुविधा का जो पासवर्ड व आइडी जारी किया गया है, इसकी जानकारी उनके एकाउटेंट को है। उसका कंपनीबाग में कार्यालय है। उसने ही मुङो जानकारी दी कि किसी ने पासवर्ड हैक कर बीस ट्रक कोयला मंगा लिया है। जानकारी मिलने पर उन्होंने फौरन सेल टैक्स विभाग से संपर्क किया। विभाग के अधिकारी को पूरे मामले की जानकारी देते हुए सुविधा का आइडी व पासवर्ड बंद करने का अनुरोध किया।
यहां बता दें कि सेल टैक्स विभाग ने जब से सुविधा ऑन लाइन किया है, उसी समय से लगातार पासवर्ड हैक कर परमिट के गलत इस्तेमाल का मामला सामने आ रहा है। अब तक कई व्यवसायियों को करोड़ों रुपये का चूना लग चुका है।












Click it and Unblock the Notifications