ट्रेन से कटकर चार मजदूर और एक इंजीनियर की मौत
बिहार के रोहतास जिले के कुम्हउ रेलवे स्टेशन के पास एक रेल हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गयी है। चारो मजदूर रेलवे लाइन की मरम्मत कर रहे थे वहीं उनके साथ मौके पर एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर भी मौजूद था। सभी की ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार, गया-मुगलसराय रेलखंड के कुम्हउ रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को सुबह रेलवे पटरी मरम्मत का कार्य चल रहा था। तभी उसी ट्रैक पर अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस आ गई, जिसकी चपेट में रेलवे अधिकारी और मजदूर आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सासाराम रेल थाना के अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मृतकों में सीनियर सेक्शन इंजीनियर नाथू प्रसाद तथा मजदूर धर्मदेव यादव, अमेरिका चंद्रवंशी, दिलीप सिंह और रामाशीष यादव शामिल हैं। रेलवे में मजदूरी करने वाले चारों मृतक औरंगाबाद जिले के रफीगंज के रहने वाले हैं।
रेलवे अधिकरियों के अनुसार घने कोहरे के कारण काम कर रहे मजदूरों को आती हुई रेलगाड़ी नजर नहीं आई, जिससे यह हादसा हो गया। घटनास्थल पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहुंच कर दुर्घटना का जायजा लिया।












Click it and Unblock the Notifications