बिहार: एक्सप्रेस ट्रेन और बोलेरो में टक्कर, 4 की मौत

नवादा। बिहार के नवादा जिले के वारसलिगंज रेलवे स्टेशन के नजदीक एक मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार को एक्सप्रेस ट्रेन तथा बोलेरो की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, सफीगंज मानव रहित रेलवे क्रासिंग से सुबह करीब नौ बजे गया-हावड़ा एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसी बीच एक बोलेरो आ गई। एक्सप्रेस ट्रेन ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

Train

पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरविन्द कुमार रजक ने बताया कि इस घटना में बोलेरो पर सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

रजक के मुताबिक, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

घटनास्थल पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए हैं। घटना के बाद से इस रेलखंड पर रेलों का परिचालन बाधित हुआ है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। घटनास्थल पर वारसलिगंज थाना पुलिस भी पहुंच गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+