बिहार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक सुभाष सिंह का निधन, डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

पटना, 16 अगस्त: बिहार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक सुभाष सिंह का निधन हो गया है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार की सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''गोपालगंज सदर से पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक श्री सुभाष सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति ॐ।''

Former Bihar minister and BJP MLA Subhash Singh passed away

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दोबारा बिगड़ी थी तबीयत

सदर प्रखंड के ख़्वाजेपुर गांव निवासी सुभाष सिंह गोपालगंज सदर से भाजपा के टिकट पर लगातार चार बार विधायक रहे थे। सुभाष सिंह का मंगलवार की सुबह 4 बजे दिल्ली एम्स में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, सुभाष सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उन्हें दोबारा एम्स में भर्ती कराया गया था। सुभाष सिंह के परिवारवालों के मुताबिक, किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद उन्हें गोपालगंज घर लाया गया था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर दोबारा दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।

पैतृक गांव में होगा दाह-संस्कार

गोपालगंज भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा। इसके बाद गोपालगंज के ख़्वाजेपुर स्थित पैतृक गांव में दाह-संस्कार किया जाएगा। बता दें, सुभाष सिंह बिहार विधानसभा चुनाव 2005, 2010, 2015 और 2020 में लगातार विधायक चुने गए। लगातार चार बार विधायक रहने पर एनडीए की सरकार में उन्हें सहकारिता मंत्री बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+