क्रिकेट के मैदान पर फेल, कक्षा नौंवी फेल पर बिहार की सियासत में तेजस्वी पास

पटना। कभी बल्ले के दम पर क्रिकेट की पिच पर अपनी काबिलियत दिखाने की ललक तेजस्वी यादव को क्रिकेट के मैदान में ले गयी। लेकिन क्रिकेट की पिच पर फेल होने के बाद आपको किसी प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बना दिया जाए तो स्वागत है आप भारत में है।

tejasvi yadav

अब राघोपुर के चुनावी पिच पर बैटिंग करेंगे क्रिकेटर तेजस्वी यादव

पटना में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले तेजस्वी यादव ने आईपीएल में दिल्ली डेयर डेविल की टीम से चार कई मैच खेले। यही नहीं तेजस्वी यादव इससे पहले झारखंड की टीम से रणजी मैच भी खेला, लेकिन किसी भी तरह का असर छोड़ने में तेजस्वी पूरी तरह से विफल रहे।

तेजस्वी यादव ने दिल्ली की अंडर 19 टीम की ओर से भी कई मैच खेले। लेकिन क्रिकेट के हर फार्मेट में तेजस्वी यादव को विफलता का सामना करना पड़ा।

वर्ष 2009 में तेजस्वी ने विदर्भ की ओर से क्रिकेट में अपने कैरियर की शुरुआत की। लेकिन इस मैच में वह सिर्फ 1 और 19 रन का स्कोर बना सके। एक मैच में उन्होंने 5 ओवर गेंदबाजी भी की लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

इन तमाम विफलताओं के बावजूद जब तेजस्वी को दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम की ओर से आईपीएल की टीम में मौका मिला तो लोग उनका नाम सुनकर चौंक गये।

हालांकि उन्हें दिल्ली डेयर डेविल टीम में जगह तो जरूर मिली लेकिन उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला। खुद तेजस्वी ने स्वीकार किया कि पवेलियन में बैठना काफी झुंझलाहट भरा था, वो भी उस वक्त जबकि अन्य खिलाड़ी मैदान में सुर्खियां बटोर रहे हो।

क्रिकेट में हर तरफ निराशा हासिल करने के बाद तेजस्वी ने सियासत के मैदान में उतरते ही पहले मैच में जबरदस्त शुरुआत की और अब वह बिहार के उपमुख्यमंत्री बन गये है। आपको बता दें कि तेजस्वी सिर्फ आठवीं पास हैं और वह नौवीं कक्षां में फेल हो गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+