नीतीश के खास रहे IAS अब पुष्पम प्रिया के समर्थन में आए; चाहते हैं इन्हें बिहार का CM बनाना

पटना। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होंगे। राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच नीतीश कुमार के खास रहे एक आईएएस अधिकारी चर्चा में हैं। इनका नाम है अनुपम कुमार सुमन। अनुपम पटना के पूर्व नगर आयुक्त भी हैं। अब यह पुष्पम प्रिया के समर्थन में आ गए हैं।

Ex Municipal Commissioner of Patna, Anupam Kumar Suman, a Nitish Kumar Close IAS Will Now Campaign for Pushpam Priya The new CM

अनुपम कुमार सुमन चाहते हैं कि, पुष्पम प्रिया ही बिहार की अगली मुख्यमंत्री हों। इसीलिए अनुपम जल्द ही पुष्पम प्रिया को सीएम बनाने की मुहिम छेड़ेंगे। उनके लिए प्लूरल्स की कमान संभालेंगे। इसके अलावा अनुपम ने अभी से ​बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री यानि कि, नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी है।

Ex Municipal Commissioner of Patna, Anupam Kumar Suman, a Nitish Kumar Close IAS Will Now Campaign for Pushpam Priya The new CM

आज अनुपम ने कहा कि- पटना नगर निगम नरक निगम है। हालत इतने खराब हैं कि कोई अधिकारी यहां आना नहीं चाहता। और, हैरानी की बात तो यह है कि, बिहार के इस सीएम को पता ही नहीं है कि ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम में क्या फर्क है।

संवाद सूत्रों के अनुसार, अनुपम अपने इस्तीफे के एक साल बाद अब पुष्पम प्रिया को सीएम बनाने की मुहिम छेड़ेंगे। बता दें कि, अनुपम कुमार सुमन वही आईएएस अधिकारी हैं जो पिछली बारिश के समय पटना के नगर आयुक्त थे। जब पटना डूबा था तब, उनपर गाज गिरी थी, तो वह चुप रहे। अब पूरे एक साल बाद पहली बार सामने भी आए हैं और नीतीश के खिलाफ ही उतरने के संकेत दे दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+