बीयर पीना पड़ा महंगा, JDU विधायक ललन राम पहुंचें जेल,पार्टी से भी छुट्टी
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी कर रखी है। बिहार में शराब पीना और बेचना दोनों की अपराध है, लेकिन नीतिश कुमार के इस आदेश का पालन उनके ही मंत्री नहीं कर रहे हैं। शराबबंदी के बावजूद जेडीयू के पूर्व विधायक ललन राम बीयर पीते हुए पकड़े गए। बीयर पीते हुई उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद नेता ललन राम को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

जेल गए नेताजी
वीडियो वायरल होने के बाद उत्पाद विभाग के अधिकारीयों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कराया था। ललन राम को अदालत के सामने पेश किा गया। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पार्टी से भी छुट्टी
गिरफ्तारी के बाद ललन राम को जेजीयू से भी निलंबित कर दिया गया। अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए ललन राम ने इसे साजिश करार दिया है। सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनके ही दल के कुछ लोगों ने पुराने वीडियो को मिक्सिंग करके वायरल कर दी। ललन राम कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications