चुनाव आयोग ने किया बिहार विधानपरिषद चुनावों की तारीखों का ऐलान, जानें पूरी डिटेल

चुनाव आयोग ने बुधवार को बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया।

पटना, 2 मार्च। चुनाव आयोग ने बुधवार को बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 9 मार्च को अधिसूचना जारी होगी और 16 मार्च को नामांकन होगा। वहीं 4 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 7 अप्रैल को चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे।

lection Commission

चार अप्रैल को होगा 24 सीटों पर मतदान

चुनाव आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 4 अप्रैल को विधानपरिषद की 24 सीटों पर मतदान होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद 7 अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनावों को लेकर सीटों का बंटवारा भी हो गया है। एनडीए में बीजेपी 12, जेडीयू 11 और आरएलजेपी 1 सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा ने रोहतास,औरंगाबाद, सारण, सिवान, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किसनगंज, कटिहार, सहरसा, गोपालगंज, बेगूसराय और समस्तीपुर सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि जेडीयू ने पटना, भोजपुर, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, भागलपुर, मुंगेर, नवादा और मधुबनी सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबक आरएलजेपी को वैशाली सीट दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+