ऑर्केस्ट्रा में डांस कर रही लड़की को देख बेकाबू हुए मुखिया, नशे में करने लगे ऐसी हरकतें,Video
बेतिया। नीतीश सरकार की शराबबंदी की धज्जियां उड़ाते और अश्लील गाने पर ऑर्केस्ट्रा में लड़की के साथ ठुमके लगाने का मुखियाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामला पश्चिमी चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड के बहुअरवा पंचायत का है। हालांकि, यह वीडियो दो दिन पुराना है। इस वीडियो में आप खुद देख सकते है कि मुखिया अनवर आलम (लाल कोट में) किस तरह से अपने समर्थकों के साथ अश्लील गाने पर ठुमके लगा रहे हैं।

मुखियाजी शराब के नशे में इतना चूर है कि वे यह भी भूल गए कि वे एक जनप्रतिनिधि हैं।वायरल वीडियो बहुअरवा पंचायत के ही वार्ड नंबर 2 स्तिथ बंगाली कॉलोनी का बताया जा रहा है, जो शनिचरी थाने से महज एक किलोमीटर पर है। बताया जा रहा है कि बंगाली कॉलोनी निवासी कृष्णमोहन दास के यहां दो दिन पूर्व बारात आई हुई थी। तभी मुखियाजी नशे में चूर होकर आर्केस्ट्रा के दौरान मंच पर चढ़कर डांसर के साथ डांस करने लगे। इसी बीच वहां मौजूद भीड़ में से किसी ने इसका वीडियो बनाकर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications