शराब के नशे में बाप ने नाबालिग बेटी से की गलत हरकत, पत्नी ने थाने में की शिकायत

पटना। बिहार के पटना में एक महिला ने अपने शराबी पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल, पति अपनी पत्नी के साथ रोज मारपीट करता था, उसपर अत्याचार करता था। वह खुद पर हो रहे अत्याचारों को तो बर्दाश्त करती रही, लेकिन जब उसने बेटी पर हाथ डाला और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की तो वह खुद पर काबू नहीं रख सकी और पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई।

drunk man bad behaviour with daughter in patna

नाबालिग बेटी के साथ की गलत हरकत

पुलिस की मानें तो आरोपी शख्स आबकारी विभाग में निजी चालक है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति अक्सर शराब पीकर घर आता है और उसके साथ मारपीट करता है। बात-बात पर धमकी देता है कि वह पूरे परिवार को फंसा देगा। कुछ दिनों पहले वह फिर शराब पीकर आया और अपनी नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकत करने लगा।

विरोध करने पर की मारपीट

महिला ने बताया कि जब उसने और बेटी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। साथ ही घर का खर्च देना भी बंद कर दिया। दो दिन पहले फिर वह नशे में धुत होकर घर आया और हंगामा करने लगा। बता दें, महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ने के लिए उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+