हर पल 'मौत के खौफ' में जी रहे बिहार के डॉक्टर्स, पलायन की तैयारी
पटना (मुकुन्द सिंह)। अपराधियों के खौफ के साए में जीने को मजबूर बिहार के डॉक्टरों की हालत ने यह साबित कर दिया कि बिहार में फिर से लालूराज की वापसी हो रही है। आपको बताते चलें कि बिहार के डॉक्टरों पर जारी अपराधियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

1 महीने के भीतर दर्जनों डॉक्टरों से बेखौफ अपराधी रंगदारी, अपहरण और लूट की घटना को अंजाम दें चुके हैं। बिहार के डॉक्टरों को फिर से सुशासन की सरकार में लालू का जंगलराज की वापसी का डर सता रहा है। जिसे देखते हुए सूबे के डॉक्टर अब बिहार छोड़ने का मन बना रहे हैं। बिहार में फिर से शुरु हुआ अपहरण और फिरौती का बिजनेस
पिछले तीन दशक में बिहार से 49 डॉक्टरों का अपहरण
एक रिपोर्ट की मानें तो पिछले तीन दशक में बिहार से 49 डॉक्टरों का अपहरण हुआ है तो एक दशक में 10 डॉक्टर की हत्या भी हो चुकी है। वहीं अगर बात करें इस साल की तो अब तक 17 डॉक्टर ऐसे हैं जिनके साथ लूट, अपहरण और रंगदारी की घटना सामने आई है। जिसे देखते हुए बिहार में एक बार फिर "लालूराज" यानी कि 90 की दशक का इतिहास देखने को मिल रहा है।
150 डॉक्टरों ने मांगी राज्य सरकार से शस्त्र लाइसेंस
सूबे मे जब से महा गठबंधन की सरकार सत्ता की बागडोर संभाली है तबसे अपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। हाल के दिनों में जिस तरह अपराधियों द्वारा सूबे के डॉक्टरों पर कहर बरपाया गया है उसे देखते हुए बिहार के लगभग 150 डॉक्टरों ने राज्य सरकार से अपनी जान पर खतरा बताते हुए शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की है।
जिसमें सबसे अधिक मधेपुरा सुपौल और सहरसा के डॉक्टर शामिल हैं। डॉक्टरों के साथ बढ़ती अपराधिक घटनाओं को देखते हुए आईएमए ने ही उन्हें शस्त्र लाइसेंस देने का आग्रह किया है। जिसमें अररिया खगड़िया पटना कटिहार सिवान गोपालगंज मोतिहारी मुजफ्फरपुर और गया जिले के लगभग डेढ़ सौ डॉक्टरों ने अपनी जान पर खतरा बताते हुए राज्य सरकार से हथियार लाइसेंस देने की मांग की है।
डॉक्टरों के साथ हाल-फिलहाल (2016) में घटी कुछ चर्चित घटनाएं
- 19 जनवरी को राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के बरघाट निवासी डॉक्टर राज किशोर प्रसाद और उनकी पत्नी डॉक्टर हेमा रानी को पत्र भेजते हुए अपराधियों ने 5 लाख रूपए की रंगदारी की मांग की थी। जिसके बाद उन्होंने आलमगंज थाने में जाकर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया था।
- 8 फरवरीको सहरसा जिले के कोसी क्षेत्र के प्रसिद्ध हृदय रोग स्पेशलिस्ट डॉक्टर इंद्रदेव सिंह से अपराधियों ने एक करोड़ रूपए की रंगदारी मांगी थी। साथ ही रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दिया था।
- 8 मार्च को सहरसा के ही एक और चर्चित डॉक्टर न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर गौरव से अपराधियों द्वारा 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई थी। साथ ही अपराधियों द्वारा यह भी कहा गया कि रंगदारी का रकम खाता में जमा करवा दें, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
- 5 अप्रैलल को गया के एक चर्चित डॉक्टर अभय सिंबा से बदमाशों के द्वारा 10 लाख रूपए की रंगदारी मोबाइल पर मांगी गई थी। साथ ही पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
- 22 मई को राजधानी पटना के एक चर्चित डॉक्टर अजीत कुमार सिंह को एक लिफाफे में अपराधियों द्वारा कारतूस भेजकर 50 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई थी।
- 24 मई को पटना जिले के दुलहीन बाजार थाना क्षेत्र मैं एक चर्चित डॉक्टर प्रवीण कुमार झा पर गोलीबारी करते हुए अपहरण करने की कोशिश की गई थी। जिसमें उनका कंपाउंडर बुरी तरह जख्मी हो गया था।
- 26 मई को पटना में एक प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ हेमंत कुमार से अपराधियों द्वारा एक करोड रूपए की रंगदारी की मांग की गई थी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications