Coronavirus: राशन कार्ड धारकों को एक हजार रुपए देगी बिहार सरकार
पटना। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे की वजह से पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर में तीन हफ्ते का लॉक डाउन घोषित कर दिया है। पीएम मोदी ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। ऐसे में बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेज दी जाएगी।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पीएम मोदी के मंगलवार आधी रात से देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। बिहार में अब तक कोरोना वायरस के 4 केस सामने आए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बिहार सरकार ने सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
इसके पहले 23 मार्च को लॉकडाउन क्षेत्र के सभी नगर निकाय क्षेत्रों, प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित पंचायतों के सभी राशन कार्ड धारी परिवार को एक हजार रुपए देने का ऐलान किया था, लेकिन अब चूंकि पूरे बिहार में लॉकडाउन हो गया है इसलिए सीएम नीतीश कुमार ने यह फैसला लिया है कि लाभुकों को राशि सीधे खाते में भेज दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications