कांग्रेस विधायक की दबंगई, जेई को घर बुलाकर जमकर की धुनाई
पटना (मुकुन्द सिंह)। बिहार में चल रही महागठबंधन की सरकार के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के तमाम दावे को उनके हि विधायक नजरअंदाज कर राज्य की सरकार पर कई तरह का सवाल खड़ा कर देते हैं। एक बार फिर राज्य चल रही महा गठबंधन की सरकार में शामिल कांग्रेस के औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर सिंह के द्वारा विद्युत विभाग के जेई मनोज कुमार एवं अमरेश कुमार को अपनी अवास पर बुलाकर जमकर पिटाई करने का गंभीर आरोप लगा है।
जदयू विधायक ने मांगी डॉक्टर से 20 लाख की रंगदारी

मिली जानकारी के अनुसार कोंग्रेसी विधायक ने नगर थाना के जीटी रोड कथरुआ स्थित अपने आवास पर घर में बंदकर दोनों को पीटा है। विधायक के साथ रहे दो अंगरक्षकों ने भी मारपीट की है। इस बाबत विद्युत विभाग के प्रभारी कार्यपालक अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि काम के बहाने दोनों जेई को विधायक ने सुबह आवास पर बुलाया।
जब दोनों उनके आवास पर पहुचे विधायक ने गाली देते हुए घर में ले गए और बंद कर पिटाई की। पिटाई के दौरान कई तरह का आरोप लगाते हुए दोनों को जमकर पीटा। पीड़ित दोनों जेई ने मारपीट से संबंधित शिकायत डीएम कंवल तनुज से की है। डीएम ने बताया कि घटना की सूचना हमें मिली है। दोनों जेई ने विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है।
दोनों ने नगर थानाध्यक्ष सुवेंद्र कुमार सुमन को बताया कि 20 मिनट तक बंधक बनाकर मारपीट की गई है। वही इस बाबत आरोपी विधायक आनंद शंकर ने बताया कि जेई बगैर घूस लिए कोई काम नहीं करते हैं। महाराजगंज रोड एवं नावाडीह में ट्रांसफार्मर के लिए पैसा मांग रहे थे, नहीं देने पर ट्रांसफार्मर नहीं लगा रहे थे। मैंने इसी संबंध में दोनों जेई को आवास पर बुलाया था। सुधरने की हिदायत देते हुए फटकार लगाई है। मारपीट का आरोप गलत है। यह सब हमें बदनाम करने की साजिश है।












Click it and Unblock the Notifications