कांग्रेस साफ, जदयू हाफ, अब भाजपा-राजद के बीच होगा घमासान

पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जदयू, राजद व कांग्रेस के महागठबंधन की सीटों की घोषणा के बाद ही इस बार एक नई तस्वीर उभरी है। यहां कांग्रेस मैदान से पूरी तरह बेदखल हो गई है। वहीं जदयू हाफ हो गई। अब मुकाबला सिर्फ भाजपा और राजद के बीच होगा।

पढ़ें- बिहार में भाजपा का जातीय शतरंज

11 विधानसभा क्षेत्रों वाले इस जिलें में यह सब कैसे हुआ, जानिए फटाफट अंदाज में-

  • महागठबंधन का हिस्सा बनी कांग्रेस इस बार मुजफ्फरपुर से एक भी प्रत्याशी नहीं उतारेगी।
  • पिछली विधानसभा में जदयू 6 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार वह मात्र 3 सीटों पर चुनाव लड़ रहने जा रही है।
  • एक मात्र सीट जीतने वाली राजद इस बार यहां से 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
  • एनडीए गठबंधन में तो भाजपा का तो जलवा ही रहा। वह 9 सीटों पर चुनाव लडऩे जा रही है।

इसमें राज्य सरकार के कद्दावर नेता रमई राम बोचहां, मंत्री मनोज कुशवाहा कुढऩी व विजेन्द्र चौधरी मुजफ्फरपुर शहर से चुनाव लड़े जा रहे हैं। पिछले चुनाव में एक मात्र बरूराज विधानसभा से चुनाव जीतने वाली राजद सीटों के बंटवारे में अपने सहयोगियों पर भारी रही।

बिहार विधानसभा विशेष

कांटी की सीट उसने जीतनराम मांझी की हम के लिए छोड़ी है जहां से पूर्व में जदयू विधायक रहे अजीत कुमार प्रत्याशी बनाए गए है। वहीं बोचहां की सीट सहयोगी लोजपा को देने की बात बताई जा रही है। ये तस्वीरें बता रही है कि जिले में मुकाबला भाजपा व राजद के बीच होने जा रहा है। महागठबंधन में जदयू हो या एनडीए में हम, लोजपा व रालोसोपा तो बस अपनी भूमिका तलाश करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+