Shocking : 4 साल के इस बच्चे को काटने के तुरंत बाद कोबरा की हो गई मौत, मासूम पूरी तरह फिट

गोपालगंज, 23 जून: सांप के जहर से बचना मुश्किल हो जाता है वहीं अगर जहरीला कोबरा डस ले तो मौत तय मानी जाती है। लेकिन बिहार के गोपालगंज में जो हुआ वो किसी को भी हैरत में डाल सकता है। यहां एक साल के बच्चे को कोबरा को काट लिया। इसके तुंरत बाद ही सांप ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। उधर, परिजन बच्चे को लेकर अस्पातल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने इलाज किया। अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।

कोबरा ने बच्चे के पैर में काटा

कोबरा ने बच्चे के पैर में काटा

मामला बरौली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव का है। बताया गया कि गांव निवासी रोहित कुमार का चार साल का बेटा अनुज अपने मामा के घर कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा खजुरी टोला आया था। बुधवार की शाम घर के बाहर ही वह अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान खेत की तरफ से कोबरा (सांप) तेजी से आया और बच्चे के पैर में डंस लिया। सांप के काटने के बाद अन्य बच्चे भाग गए।

सांप को मारने दौड़े लोग, लेकिन तब खुद ही मर गया

सांप को मारने दौड़े लोग, लेकिन तब खुद ही मर गया

बच्चा रोने लगा तो लोगों की नजर उसपर पड़ी। लाठी-डंडा लेकर लोग सांप को मारने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक कोबरा की मौत हो चुकी थी। बताया गया कि यह घटना महज 30 से 35 सेकेंड के अंदर हुई है। उधर, बच्चे के परिवार वाले उसे लेकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बच्चे का इलाज किया।

मरे हुए सांप को डिब्बे में रखकर अस्पताल ले गए थे बच्चे के परिजन

मरे हुए सांप को डिब्बे में रखकर अस्पताल ले गए थे बच्चे के परिजन

परिजनों ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। बच्चे के घरवाले मरे हुए कोबरा सांप को भी डिब्बा में रखकर अस्पताल में गए थे, ताकि सांप की पहचान हो सके। बच्चे को डसने के बाद सांप के दम तोड़ देने की खबर जैसे ही गांववालों को हुई तो लोगों की भीड़ लग गई। गांव में सभी हैरान थे कि आखिर इतना विषैला सांप बच्चे को काटने के बाद खुद कैसे मर गया। लोग मरे हुए सांप को देखने के लिए पहुंचने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+