योगी के शपथ ग्रहण में शामिल हुए नीतीश के बिहार में 'बुलडोजर बाबा' वाली कार्रवाई, जानिए क्या है माजरा ?
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की थी।
पटना, 26 मार्च 2022। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की थी। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। योगी के शपथग्रहण समारोह से सीएम नीतीश कुमार इत्ना ज़्यादा प्रभावित हुए कि उन्होंने यूपी की तर्ज़ पर बिहार में भी बुलडोज़र बाबा वाली कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को दरभंगा से अवैध अतिक्रमण वाली ज़मीनों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

अतिक्रमण हटाने के लिए लाखों रुपये आवंटित
बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा, दबंगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके साथ उन्होंने कहा कि बुलडोज़र की कार्रवाई होने पर किसी विधायकों और विधान पार्षदों की पैरवी नहीं चेलगी, इसलिए कोई भी पैरवी नहीं कीजिएगा और ना ही कोई भी काम रोकिएगा क्योंकि किसी की बात नहीं सुनी जाएगी। आपको बता दें कि तमाम प्रंखडों को 10-10 लाख रुपये अतिक्रमण की गई जमीनों को खाली कराने के लिए आवंटित किया गया है। इसके साथ ही मंत्री राम सूरत राय ने राशि इसलिए आवांटित की जा रही है ताकि प्रखंडों को काम करने में कीसी भी तरह की परेशानी नहीं आए।

अप्रैल महीने से तेज़ की जाएगी कार्रवाई
भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा शुक्रवार को दरभंगा के जाले में गरीब जनता की पर्चा वाली जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। अवैध अतिक्रमण पर अप्रैल महीने कार्रवाई और ज़्यादा तेज़ की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर उस जगह पर बुलडोज़र चलेगा जहां सरकारी ज़मीनों पर अतिक्रमण किया गया है। रामसूरत राय ने कहा से पूछा गया कि यूपी वाला बुलडोजर चलेगा या बिहार वाला, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार वाला बुल्डोजर चलेगा क्योंकि वह ज्यादा मजबूत है। इस बुलडोज़र के चलने से सब कुछ उखड़ जाता है।

'इंसाफ़ के साथ अतिक्रमण हटाया जाएगा'
विधान परिषद के स्पीकर ने बीते दिनों मंत्री रामसूरत राय से बिहार में बुलडोज़र की एंट्री के ताल्लुक पर सवाल किया था। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बजट सत्र की कार्यवाही ख़त्म होने के साथ कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। संबधित कार्यों के लिए सभी प्रखंडों को फंड जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं यक़ीन दिलाते हुए यह कह सकता हूं कि इंसाफ़ के साथ अतिक्रमण खाली कराया जाएगा। विपक्ष के नेता ने चुटकी लेते हुए कहा था कि बिहारी बुलडोजर में क्या यूपी का मोटर रहेगा ? इस पर मज़ाकिया लहज़े में राम सूरत राय ने कहा कि बिहार की सीएम और मंत्री खुद ही मोटर हैं। बिना किसी की मदद लिए हम लोग अपने दम पर काम करेंगे।
ये भी पढ़ें: बिहार: सन ऑफ मल्लाह का सियासी भविष्य ख़तरे में, क्या मुकेश सहनी करेंगे सियासत से किनारा ?
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications