बिहार में सीबीआई की कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार

Patna news, पटना। बिहार में सीबीआई ने 50 हजार रुपये रिश्वत के साथ बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। सीबीआई पटना की एन्टी करप्शन ब्रांच की टीम ने ये कार्रवाई सुपौल में की है जहां सुपौल के सिमराही बाजार के बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर अमर कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक सुपौल के सिमराही बाजार में सुधा बूथ चलाने वाले रामनारायण सिंह ने बैंक मैनेजर अमर कुमार से 9 लाख रुपये क्रेडिट लोन के लिए सिपराही बाजार के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में आवेदन दिया था।

cbi arrested bank manager taking bribe of fifty thousand in bihar

सुधा बूथ संचालक रामनारायण सिंह ने पटना सीबीआई को मैनेजर अमर कुमार के लोन देने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद सीबीआई ने पटना में केस दर्ज करते हुए बैंक मैनेजर को पकड़ने के लिए जाल बिछाते हुए एन्टी करप्शन ब्रांच की टीम को सुपौल भेजा। मंगलवार को मैनेजर अमर कुमार रिश्वत के पैसे लेने के लिए खुद ही रामनारायण सिंह के सुधा बूथ पर पहुंच गया। जैसे ही मैनेजर ने बूथ संचालक से पैसे लिए मौके पर मौजूद सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

cbi arrested bank manager taking bribe of fifty thousand in bihar

बैंक मैनेजर को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम उसके कार्यालय बैंक ऑफ इंडिया पहुंची और मैनेजर के केबिन की भी तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैंक मैनेजर के केबिन से सीबीआई ने कई कागजात भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद बैंक मैनेजर को लेकर सीबीआई की टीम मंगलवार की रात पटना पहुंची। गौरतलब है की 9 जनवरी को भी सीबीआई की टीम ने पटना में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते आंध्रा बैंक के सीनियर मैनेजर को गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+