मोदी के रोम-रोम में टपकता है घमंड, मैं हूं स्वाभिमानी:नीतीश

पूर्णिया की रैली में मोदी द्वारा खुद को अहंकारी क हे जाने के बाद नीतीश ने इस पर भी करारा जवाब दिया है। नीतीश ने कहा कि हिमालय हमारी शान है और एवरेस्ट हमारा स्वाभिमान, हम अहंकारी नहीं बल्कि स्वाभिमानी हैं।
नीतीश ने बिहार पिछड़ा राज्य है इसलिए गुजरात से उसकी तुलना करना बेमानी है। नीतीश ने मोदी पर गलत आंकड़े देने का आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात का विकास कुछ और कहता है और नरेंद्र मोदी कुछ और। नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2008-9 से 2012-13 तक बिहार का आय विकास दर 11.5 प्रतिशत रहा जबकि इस अवधि में गुजरात का दर 9.1 रहा. वर्ष 2004-5 से 2011-12 तक बिहार में गरीबी के अनुपात में 20.7 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि इस अवधि में गुजरात में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
अलग-अलग वर्गों के आंकड़े दिखाकर नीतीश ने मोदी के दावों की हवा निकाल दी। नीतीश कुमार ने कहा कि मिड डे मील के मामले में बिहार देश के टॉप 5 राज्यों में हैं जबकि गुजरात का नंबर 25वां. कहां गुजरात और कहां बिहार।
मोदी पर हमला तेज करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को कोशी बाढ़ में 5 करोड़ रुपये देने का इतना बखान किया गया जैसे इन्हीं पैसों से बाढ़ पीडितों को मदद पहुंचाई गई हो। उन्होंने कहा कि मदद देने वाले कभी इसका बखान नही करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications