बिहार: बेगूसराय में छात्र की पीट-पीटकर हत्या

पटना। बिहार के बेगूसराय जिले में तनाव बढ़ गया है। बेगुसराय के मुफस्सिल थानांतर्गत पहाडचक गांव में एक कोचिंग संचालक ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामूली की बात पर मामला इतना बढ़ गया कि हत्या की नौबत आ गई।

murder

14 साल के जयकुमार की हत्या उसके कोचिंग सेंटर के संचालकों ने ही कर दी। पुलिस के मुताबिक कोचिंग को लेकर हुए विवाद में अपने चचेरे भाई अभिमन्यु कुमार की पिटाई के दौरान उसकी मदद के पहुंचे जयकुमार की उसी गांव में कोचिंग संचालित करने वाले राहुल कुमार ने अपने एक अन्य सहयोगी बिपिन कुमार के साथ मिलकर बुरी तरह पिटाई कर दी जिसमें जयकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जयकुमार की हत्या के बाद से दोनों ही कोचिंग संचालक फरार है। वहीं पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। पुलिस ने शव का आज जिला सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+