पटना और गया जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी

पटना। पटना और गया जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी माओवादी संगठन ने दी है। धमकी मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। जीआरपी और आरपीएफ के अलावा अतिरिक्त बल को तैनात किया गया है।

ये है देश की सबसे सुरक्षित ट्रेन, हर कोच में लगे हैं CCTV कैमरे, किया गंदा काम तो...

Bomb threat to Patna and Gaya railway stations

पटना जंक्शन और आसपास के सभी रेलवे स्टेशन और रेल क्षेत्रों का निरक्षण किया गया। साथ ही लोगों को सतर्क किया गया की संदिग्ध वस्तु दिखने पर उसे हाथ नहीं लगायें बल्कि पुलिस को सूचना दें। चेकिंग के दौरान बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड भी साथ में रहा है। इसके अलावा मेटल डिटेक्टर का भी प्रयोग किया जा रहा है।

आपको बताते चलें कि पटना व गया जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक को एक पत्र के माध्यम से धमकी दी गई है कि दोनों स्टेशन को बम से उड़ा दिया जायेगा। पत्र पर माओवादी संगठन का नाम लिखा हुआ है। जांच का हवाला देते हुए पुलिस ने नाम का खुलासा करने से इंकार कर दिया है।

धमकी मिलने के बाद पटना जंक्शन के वरीय रेल पुलिस उपाध्यक्ष मुख्यालय अमृतेंदु शेखर ठाकुर तथा गया जंक्शन पर रेल पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभ‍ियान चलाया गया है। इसके अलावा सभी स्टेशन के जीआरपी प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि रेलवे ट्रैक की निगरानी करें। वहीं स्टेशन परिसर में सामान रखकर सोने वाले लोगों से सख्ती से पूछताछ कर बाहर किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+