अफवाहों की पार्टी है भाजपा, बिहार में रोक देंगे मोदी का 'विजय रथ'
पटना। लोकसभा चुनाव के बाद जब पहली बार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंटरव्यू दिया तो केंद्र सरकार के खिलाफ सिर्फ जहर उगला। नीतीश कुमार ने एक निजी न्यूज चैनल के साथ अपने साक्षात्कार में कहा कि मोदी का रथ बिहार में रूकेगा। उन्होंने एक के बाद एक हमले किए। मोदी सरकार पर कटाक्ष किए। पीएम नरेन्द्र मोदी पर भी उन्होंने जुबानी तीर दागे।

मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार अपने वायदे पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अब वो मोदी सरकार की पोल खोलेंगे। नीतीश कहा कि वो चुनाव के पहले किए गए
वायदे जनता के सामने रखेंगे।
रोक देंगे विजय रथ
नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार कन्फ्यूज्ड है। नीतीश इस बात को लेकर अतिउत्साहित दिखे कि वो नरेन्द्र मोदी और बीजेपी का विजय रथ 2015 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में रोक देंगे।
डराकर लेती है वोट
नीतीश कुमार ने मोदी सरकार और भाजपा पर लोगों को डराकर वोट लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को लालू प्रसाद का भय दिखाकर वोट लेना चाहती है। नीतीश कुमार ने भाजपा को अफवाह का मास्टर करार दिया और कहा कि भाजपा अफवाह और झूठी प्रचार पर आधारित पार्टी है।
ना परेशानी में पड़ता हूं न परेशान होता हूं
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा आए दिन दिए गए विवादास्पद बयानों के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि मैं न कभी परेशानी में पड़ता हूं न परेशान होता हूं। उन्होंने कहा कि उन्हें बिहार की जनता ने मौका दिया, साढ़े आठ साल तक मैंने उनकी सेवा में मेहनत की।












Click it and Unblock the Notifications