बीजेपी ने बिहारी बाबू को किया 'खामोश', चुनाव चयन समिति से हुए आउट

हलांकि बीजेपी के सीनियर नेताओं इस बात से इंकार कर रहे है, लेकिन जानकार यहीं मान रहे है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने 31 सदस्यीय बिहार बीजेपी संसदीय चुनाव समिति की लिस्ट जारी की, लेकिन इस बार उसमें शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल नहीं था।
अगले लोकसभा चुनाव में प्रदेश से उम्मीदवारों का नाम तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली इस समिति में मंगल पांडेय के अलावा बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत 31 बीजेपी नेता होंगे।
शत्रुघ्न सिन्हा का नाम इस समिति से बाहर होने पर सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सिन्हा पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं और इतने कद्दावर नेता के लिए इस तरह की छोटी समिति में उनका नाम मौजूद नहीं होना बड़ा मुद्दा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications