बिहार में गुंडाराज की वापसी, 7 दिनों में दूसरे NDA नेता की हत्या
पटना। बिहार में अज्ञात हमलावरों ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की गोली मारकर हत्या कर दी है। हमलावरों ने ओझा पर भोजपुर के सोनवर्षा में हमलाकर दिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर वहां से फरार हो गए। दिल्ली और बिहार की तरह कहीं फिर ये भूल न करे भाजपा!

पुलिस अभी तक हमलावरों का पता नहीं लगा पाई है। आपको ओझा 2015 के विधानसभा चुनाव में शाहपुर से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़े थे और हार गए थे। इससे पहले 6 फरवरी को बिहार के वैशाली जिले के फतेहपुर पंचायत के पूर्व मुखिया बैजनाथी सिंह की हत्या कर दी गई थी
आप को बता दें कि पिछले सात दिनों में दूसरे एनडीए नेता की हत्या की गई है। 5 फरवरी को अज्ञात हमलावरों ने लोजपा नेता बृजनाथी सिंह की हत्या कर दी थी और अब 12 फरवरी को भोजपुर के सोनवर्षा में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications