भाजपा नेता धनखड़ का बयान, 'वोट दोगे तो बिहार से लड़क‍ियां बुलाकर करवाऊंगा शादी'

bjp-bihar
पटना। अभी बिहार में लालू-नीतीश के बीच मंडल-कमंडल का प्लान रचा जा रहा है तो वहीं विवादित बयानों की बारिश शुरु हो गई है। बीजेपी नेता ओपी धनकड़ के उस बयान पर खासा बवाल मचा हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में बीजेपी की सरकार आती है, तो राज्य का कोई भी नौजवान कुंवारा नहीं रहेगा और वह बिहार से लड़कियां लाकर उनकी शादी रचाएंगे।

पढ़ेंं- महंगाई पर बेतूका बयान

बीजेपी राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष धनकड़ ने यह बयान नरवाना में एक सभा के दौरान दिया। हरियाणा में लिंगानुपात यानी लड़कों के मुकाबले लड़कियां की संख्या देश में सबसे कम यानी एक हजार पुरुषों पर 879 महिलाएं हैं, जिसकी वजह से यहां अविवाहितों की शादी एक सामाजिक समस्या का रूप धारण करती जा रही है।

धनकड़ के इस बयान को विभिन्न संगठनों ने आपत्तिजनक बताते हुए विरोध जताया है। हालांकि धनकड़ ने सफाई में कहा कि उनकी मंशा सम्मानित तरीके से शादी और उन्हें सुरक्षा देने को लेकर था, जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। हालांकि बाकी नेताओं की तरह अब बीजेपी के नेता भी पहले विवाद पैदा करते हैं फिर उसे गलत पेश करने की दुहाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+