बच्ची को बनाया नौकरानी, निकाली किडनी और फिर...

नालंदा (मुकुन्द सिंह)। बिहार के नालंदा जिले में रहने वाली एक महिला ने अपनी पहचान के डॉक्‍टरों की मदद से एक 13 साल की बच्ची की किडनी निकलवा ली। बच्ची गायब है। पुलिस उसकी खोज में जुटी हुई है, किसी को नहीं पता कि वो जिंदा भी है या मर गई। लेकिन उस बच्ची की किडनी अब भी काम कर रही हैं, यह पक्का है। क्योंकि इस महिला ने एक बड़े अपराध को अंजाम दिया है। खैर चलिये देखते हैं कि कैसे, वो किडनी आज भी काम कर रही है?

कुछ दिन पहले नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र में रहने वाले शशि भूषण की पत्नी ने एक 13 वर्षीय बच्ची पूजा कुमारी को काम का प्रलोभन देते हुए अपने बहन के घर पूर्णिया भेज दिया। वहां बहन रोज डंट कर काम करवाती, बर्तन मंजवाती, झाड़ू-पोछा और न जाने क्या-क्‍या इस छोटी सी बच्‍ची को करना पड़ता। लेकिन जब बच्ची अपने माता-पिता से बात करवाने के लिये कहती तो उसे मार-फटकार कर दबा देती।

यह बच्‍ची थी मजदूर बिजेंदर साव की 13 वर्षीय बेटी पूजा को पढ़ाने लिखाने तथा घर का काम कराने के लिए पूर्णिया भेज दिया। नालंदा निवासी विजेंद्र अपना घर चलाने में असमर्थ था, इसलिये बेटी को काम करने के लिये भेज दिया। उसे लगा कि मालकिन बेटी के भविष्य को अच्‍छा बनायेंगी। लेकिन बेटी के पूर्णिया

पढ़ें- बारात के लिये लायी गई फूलों से सजी कार में बच्ची से रेप

जब भी वह अपनी मालकिन से पूजा से बात करने तथा मिलने का अनुरोध करता तो उसकी मालकिन तरह तरह की बहाना बनाकर बात को टाल देती थी। तीन दिन पहले मजबूर परिवार मालकिन को बगैर बताए पूजा से मिलने के लिए उनकी बहन के घर चला गया। वहां जो देखा-सुना, उससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

बिजेंद्र तथा उसके परिवार को पता चला कि उसकी मालकिन की बहन पूजा का जमकर शोषण करती थी। मारना-पीटना तो आम बात थी। लेकिन कुछ दिन से न तो पूजा की आवाज सुनायी दी और न ही पूजा घर में दिखी। एक पड़ोसी से पता चला कि पूजा की मालकिन ने अपने डॉक्‍टरों की मदद से पूजा की किडनी निकलवा ली और अपने पति को लगवा दी। उसके पति की दोनों किडनी खराब हो गई थीं, कई बार वेंटीलेटर पर रखना पड़ा था। किडनी ट्रांसप्‍लांट के बाद से पूजा नहीं दिखी।

जी हां पूजा की किडनी इस जालिम औरत के पति के शरीर का खून साफ कर रही है, लेकिन पूजा कहां है किसी को नहीं पता। पूजा के परिजनों ने मामले की जानकारी पूर्णिया में थाने को दी, तो उसकी किसी ने नहीं सुनी। तो वो नालंदा आये और यहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+