बिहार टॉपर्स स्कैम: मिल गई रूबी राय की गायब हुई कॉपी, जानिए क्यों छुपाई गई थी?
पटना। बिहार में इंटर आर्टस की फर्जी टॉपर रूबी राय की गुम हुई कॉपी आखिरकार मिल ही गई। घोटाले की जांच कर रही एसआईटी को रूबी के होम साइंस की कॉपी की दरकार थी। टीम ने यह कॉपी राजेंद्र नगर स्थित ब्वायज स्कूल से बरामद किया। कॉपी मिल जाने के बाद टीम के सदस्यों ने अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें कि राजेंद्र नगर बालक उच्च विद्यालय में ही टॉपरों की कॉपियों का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था।

गौरतलब है कि मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम ने बिहार बोर्ड से रूबी राय की होम साइंस की कॉपी मांगी थी। लेकिन बोर्ड द्वारा कहा गया था कि उसे उस वक्त कॉपी नहीं मिली थी। लेकिन शुक्रवार की दोपहर बोर्ड द्वारा एसआईटी को अचानक जानकारी दी गई कि रूबी राय की होम साइंस की कॉपी राजेंद्रनगर बालिका विद्यालय से मिली हैं। अब रूबी राय की होम साइंस की कॉपी से उसके फाइनल रिजल्ट में मिले अंक से मिलान होगा।
क्यों छिपाई गई थी होम साइंस की कॉपी?
रूबी राय की होम साइंस की कॉपी आखिरकार क्यों छिपाई गई थी यह पुलिस के लिए भी एक बहुत बड़ा सवाल है। बिहार आर्ट्स टॉपर छात्रा की होम साइंस की कॉपी को बोर्ड ने क्यों नहीं पहले दिया? उसे अलग स्थान पर अन्य कॉपियों के बीच क्यों नहीं रखा गया था? पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आर्ट्स टॉपर छात्रा की होम साइंस की कॉपी में 57 अंक मिले हैं। वही पूर्णांक 70 अंक का था। इसके अलावा 30 नंबर प्रैक्टिकल के थे जो संबंधित कॉलेज से दिए गए होंगे। मूल्यांकन केंद्र पर सिर्फ लिखित परीक्षा के लिए ही कॉपी जांच कराई गई थी।
इन सवालों का जवाब ढूंढ रही है एसआईटी
- बोर्ड द्वारा शुरू में क्यों नहीं दी गई एसआईटी को टॉपर्स की कॉपियां?
- अलमारी में अन्य कॉपियों में क्यों मिला कर रखी गई थी कॉपिया?
- आखिर होम साइंस की कॉपी ही क्यों नहीं दी गई?
- पुछताछ में क्यों नहीं बताया गया की कॉपी रखने का स्थान कहां है?
इन बिंदुओं पर होगी जांच
- राइटिंग छात्रा की है या नहीं।
- कॉपी पर दिया गया अंक सही है या गलत।
- कॉपी में कोड या अन्य डाटा सही है या नहीं।
- कितने प्रश्न के उत्तर हैं और उनके हिसाब से अंक है या नहीं।
- पूर्णाक प्रेक्टिकल और लिखित परीक्षा का मेल है या नहीं।
-
Bihar में फिर शुरू हुआ पोस्टर पॉलिटिक्स! पटना में लगे चिराग के पोस्टर, क्या BJP के 'हनुमान' बनेंगे नए CM -
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड -
Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, टी20 विश्व कप -
Gold Rate Today: जंग में ठंडी पड़ी सोने की कीमत! ₹5060 सस्ता गोल्ड, आपके शहर में आज क्या है 22K-18K का भाव? -
Aaj Ke Final Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के फाइनल मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs न्यूजीलैंड -
Athira Struggle Story: याददाश्त गंवाई-व्हीलचेयर बनी साथी, फिर भी UPSC में गाढ़े झंडे! IAS बनने में कितनी दूरी? -
Bihar Next CM:कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? बेटे की राजनीति में एंट्री से पहले CM नीतीश ने कर दिया ऐलान! -
Aaj Ka Final Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का फाइनल मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs न्यूजीलैंड












Click it and Unblock the Notifications