बिहार: थाने के पीछे ही कर रहे थे शराब पार्टी, जाम छलकाते 3 सिपाही गिरफ्तार

पटना. बिहार में पुलिसकर्मी ही राज्य सरकार की शराबबंदी की पोल खोल रहे हैं। इस बार यहां राजधानी पटना में थाने के पीछे ही खटाल में शराब पार्टी करते 3 सिपाही गिरफ्तार हुए हैं। ये सिपाही पाटलिपुत्र थाने के पीछे बैठकर शराब पी रहे थे। आपस में जाम छलका रहे थे, तभी तीन पकड़ लिए गए। हालांकि, इस पार्टी में कुछ और पुलिसकर्मियों के शामिल होने की बात भी कही जा रही हैं।

liquor party

जानकारी के अनुसार, आरोपित सिपाहियों की पहचान लालू यादव (मुंशी), पवन कुमार (सिपाही) और एक अन्य पुलिसकर्मी के रूप में हुई। वहीं, शुक्रवार को मुजफ्फरपुर सदर थाना पुलिस द्वारा रामदयालु से शनिवार की सुबह शराब लदा उत्तराखंड नंबर की ट्रक को जब्त किया गया। मौके से ट्रक चालक उत्तराखंड के कातिमा निवासी साकिर और खलासी पप्पी धरा गया। उक्त ट्रक पर नमकीन और भुजिया के पैकेट के नीचे शराब के कार्टन को छुपाकर ले जाए जा रहे थे।

ट्रक ड्राइवर ने पूछताछ में कुबूला कि वह दिल्ली से शराब लोड कर चला था। इसे बेगूसराय में अनलोड करने की बात धंधेबाज़ ने कही थी। लेकिन वह रामदयालु पहुंचकर रास्ता भटक गया। इसी के चलते पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष को ट्रक से शराब की सप्लाई की सूचना मिली तो उन्होंने उसे गिरफ्तार कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+