पेपर आउट मामले में बिहार कर्मचारी चयन आयोग का चेयरमैन गिरफ्तार

सुधीर के साथ उनके चार रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार किया गया है। सुधीर कुमार 1987 बैच के आईएएस अफसर हैं और कई अहम पदों पर रह चुके हैं।

पटना। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) के अध्यक्ष और आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार को बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। सुधीर के साथ उनके चार रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक 30 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आठ फरवरी को बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दी गई थी। इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है।

पेपर लीक मामले में बिहार कर्मचारी चयन आयोग अध्यक्ष गिरफ्तार

इससे पहले जो गिरफ्तारियां इस मामले में हुईं थी उन्होंने सुधीर के इसस मामले से जुड़े होने की बात पुलिस से कुबूली थी। बिहार कर्मचारी चयन आयोग के सचिव भी इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। सुधीर कुमार 1987 बैच के आईएएस अफसर हैं और कई अहम पदों पर रह चुके हैं। आईएएस एसोसिएशन ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया है। वहीं परिवार के भी कई लोगों ने उनके निर्दोष होने की बात कही है। एसआईटी अब सुधीर को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इससे पहले भी दो बार सुधीर से इस मामले में पूछताछ हो चुकी थी।

इससे पहले बीएसएससी पर्चा लीक मामले में एसआइटी ने बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद से प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को गिरफ्तार किया था। बीएसएससी का प्रश्नपत्र इसी प्रेस में छपा था। गुजरात पुलिस की मदद से एसआइटी ने प्रिंटिंग प्रेस मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान ये बात सामने आई थी कि बीएसएससी की परीक्षा से पहले पर्चा इसी प्रेस से लीक हुआ था। आपको बता दें कि बीएसएससी की इंटर (12वीं) स्तरीय पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्न-पत्र लीक होने के मामले में अहम सबूत मिलने के बाद बिहार सरकार ने आठ फरवरी की परीक्षा रद्द कर दी थी और इस मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+