देश विरोधी गतिविधियों का एसडीपीआई प्रदेश अध्यक्ष ने किया खंडन, न्यायपालिका पर जताया भरोसा

पटना, 08 सितंबर: बिहार में एनआईए के द्वारा 32 ठिकानों पर की गई छापेमारी का विरोध करते हुए एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी पर लगे देश विरोधी गतिविधियों के आरोपों को खंडन करते हुए कहा कि जो लोग सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हैं उनकी आवाज को दबाने के लिए इस तरह का प्रोपेगेंडा रचा जाता है ताकि वह आवाज नहीं उठा सकें। इतना ही नहीं उन्होंने कहां की यह सरकार शोषित वंचितों के लिए नहीं बल्कि अपने फायदे के लिए लोकतंत्र को खत्म करने की फिराक में जुटी है। जिसे देश और बिहार की जनता नहीं होने देगी।

bihar SDPI state president denied anti national activities expressed confidence in judiciary

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सोशल पार्टी है. समाज के हर तबके के लोगों की भलाई के लिए हमेशा खड़ी रहती है और आगे भी रहेगी हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि पार्टी और संगठन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी या उन पर लगे आरोपों से छुटकारा मिलेगा और वे समाज के शोषित वंचितों के हक़ के लिए काम करते रहेंगे।

आपको बता दें कि पटना के फुलवारी शरीफ थाना इलाके में आतंकी मॉड्यूल सामने आने के बाद एनआईए की टीम टेरर फंडिंग की कमर तोड़ने की कार्रवाई में जुटी है। इसी के तहत आज गुरुवार को एनआईए की टीम ने सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज मोहल्ला स्थित एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर के घर क़रीब 3 घंटे छापेमारी की। उस दौरान उनके घर की गहन तलाशी ली गई। कारवाई के समय प्रदेश अध्यक्ष घर में मौजूद नहीं थे। उनके घर से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं जिन्हें एनआईए की टीम अपने साथ ले गई है। इसके साथ ही टीम उनके छोटे भाई दानिश को सोहसराय थाना ले जाकर उनसे पूछताछ की गई। शमीम अख्तर पर फुलवारी शरीफ थाना में केस दर्ज है। आपको बता दें कि एनआईए टेरर फंडिंग पर जोरदार कार्रवाई करने का मन बना चुकी है। इसी कारण कई जिले में रेड की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+