बिहारः स्कूलों में फिर से लौटी बच्चों की रौनक, कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों की पढ़ाई शुरू

पटना। बिहार में लॉकडाउन लगने के बाद करीब चार महीने बाद क्लास एक से लेकर 8 तक के स्कूल सोमवार से खुल गए। प्रदेश के एक लाख प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गई । हालांकि स्कूल के पहले दिन कोरोना के डर के चलते बच्चों की संख्या काफी कम रही। खासतौर पर निजी स्कूलों में बच्चों की स्थिति काफी कम रही। कुछ स्कूल ऐसे भी थे, जहां न तो थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था थी और न है सैनिटाइजर की व्यवस्था की थी। राजकीय मध्य विद्यालय शेखपुरा में बिना मास्क के ही बच्चे नजर आए तो स्कूल प्रबंधन ने मास्क बांटा। बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई से बेहतर क्लास रूप की पढ़ाई है। इसलिए क्लास रूम पढ़ाई अभी शुरू हुई है तो यह बहुत खुशी की बात है।

bihar school reopen from monday of class1st to 8th

Recommended Video

      UP School Reopen: UP में अब छोटे बच्चों के भी खुलेंगे स्कूल, CM Yogi ने दिए आदेश | वनइंडिया हिंदी

      अभिभावकों का मानना है कि कोरोना का असर अब बहुत कम हो गया है। इसलिए बहुत ज्यादा डर बच्चों को स्कूल भेजने में उन्हें नहीं है। स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन को देखने के लिए टास्क टीम बनाई गई है, जो स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ कोरोना की पूरी गाइडलाइन की मानिटरिंग कर रही है। बच्चों को भी स्कूल में कोरोना की पूरी जानकारी देते हुए कोरोना से बचाव को लेकर पाठ पढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

      बिहार सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के बाद स्कूल-कॉलेजों को तीन चरण में खोलने का फैसला किया है। बीते 12 जुलाई को बिहार के सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, तकनीकी संस्थान और 11 वीं व 12वीं क्लास के बच्चों के लिए स्कूल खोला गया। फिर 7 अगस्त को 9वीं और 10वीं क्लास के बच्चों के लिए स्कूल खोला गया है। जबकि, 1 से 8 वीं तक के स्कूलों को अंतिम चरण में 16 अगस्त से 50 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति के साथ खोलने का निर्णय लिया गया।

      बच्चों को स्कूल में बताया जाएगा कि सोशल डिस्टेंसिंग में रहकर पढ़ाई करना और लंच शेयर नहीं करना है। किसी भी बाहरी वस्तु को टच करने के बाद हाथ की सफाई करना है। बार-बार मुंह पर हाथ नहीं ले जाना है, हाथ की सफाई पर ध्यान देना है। कोरोना का खतरा है इसलिए बाहरी सामान खाने से बचना है। बस में स्कूल से आते जाते समय बस में खिड़की दरवाजा नहीं टच करना है। हाथ-मुंह से लेकर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना है। इसके अलावा बताया जाएगा कि टीचर से भी दूरी बनाकर रखना है, खेलने कूदने के दौरान भी सतर्क रहना है। मुंह पर हाथ लगाने के पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लेना है। स्कूल में हैंडवॉश पर विशेष ध्यान देना है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+