जेल से फेसबुक अपडेट करता है कुख्यात टुल्लू सिंह
मुजफ्फरपुर (मुकुंद सिंह)। बिहार के मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस केंद्रीय कारागृह मे बंद एक दुर्दांत अपराधी जेल से अपना फेसबुक अपडेट करता है। उसके पास स्मार्टफोन है और इंटरनेट भी। नाम है टुल्लू सिंह, जो जेल में सजा नहीं काट रहा है, बल्कि जीवन की पूरी मौज ले रहा है।
पढ़ें- जिंदा मिली मरी हुई सनम बेवफा

किसी जमाने में अपने आतंक के दहशत से लोगों के दिलों पर राज करने वाला टुल्लू सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जेल के भीतर से दो तस्वीर अपडेट की थीं। जब इस तस्वीर की चर्चा मीडिया में होने लगी तो उसने अपने दोनों पोस्ट डिलीट कर दिये।
टुल्लू सिंह के खिलाफ हत्या अपहरण रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। जेल प्रशासन के द्वारा भी उसके ऊपर पैनी नजर रखी जाती है। फिर भी ये चालाकी और अपने शातिर दिमाग से अपने फेसबुक पेज पर दो फोटो जेल के हाजत के बाहर निकालते हुए अपडेट कर दिया।
पढ़ें- शादी से पहले दूल्हे ने की डर्टी डिमांड
मुजफ्फरपुर जेल में बंद टल्लू से मूल रुप से मुजफ्फरपुर जिला के पारु थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वही आई वी की खुफिया विभाग ने टुल्लू सिंह पर कड़ी निगरानी रखने की निर्देश दिया था। तब से जेल प्रशासन उस पर नजर रखने के लिए एक दर्जन जवान को लगा दिया।
आपको बताते चलें कि टुल्लू सिंह ने जो फोटो अपडेट किया है वह मुजफ्फरपुर जेल के भीतर कैदियों के रहने वाले बैरक के बाहर का है। तो अपने फेसबुक पेज पर उसने पूर्व विधायक के नाम से धमकी भी दिया है। साथ ही पूर्व विधायक के नाम नहीं बताते हुए बाहर निकलने के बाद देख लूंगा की बात लिखी है। इन सभी बातों को लेकर जेल के अंदर की चौकसी और व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications