महागठबंधन के 242 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, लालू के दोनों 'लाल' को टिकट

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और राजद मुख्या लालू प्रसाद यादव के साथ कांग्रेस के महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों पर अपने 242 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेस में 242 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया।

भाजपा ने मांझी-पासवान संग मिलकर बिहार में बिछाया जातीय शतरंज

nitish kumar

लालू के दोनों 'लाल' मैदान में

इस लिस्ट में लालू के दोनों बेटों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप को महुआ से और छोटे बेटे तेजस्वी यादव को राघोपुर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। जबकि मखदूमपुर से जीतन राम मांझी के खिलाफ लालू ने सुबेदार दास को उतारा है। वहीं जमुई सीट से सांसद जय प्रकाश यादव के भाई विजय प्रकाश को टिकट मिला है।

जातिगत समीकरण का खास ख्याल

लालू ने सबसे ज्यादा 64 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इस लिस्ट में जातिगत समीकरणों का पूरा ख्याल रखा गया है, जबकि कई पुराने चेहरे के टिकट काट दिए गए हैं। कांग्रेस ने 14 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। जातिगत समीकरण की बात करें तो लालू ने 48, नीतीश ने 14 और कांग्रेस ने दो यादव उम्मीदवार उतारे हैं। गौरतलब है कि बिहार में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। पहले चरण में 12 अक्टूबर को 49 सीटों पर वोटिंग होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+