मंझधार में फंसे मांझी , शाह लगाएंगे किनारा
पटना। बिहार में इसी साल के अंत तक चुनाव होने वाले है। माना जा रहा है कि सितंबर-अक्टूबर में बिहार विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति जोरों पर है।

बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बिहार में गठबंधन के लिए बीजेपी की ओर हाथ बढ़ा रहे हैं। मांझी ने इसकी मकसद से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से बात की है। दोनों नेताओं के बीच फोन पर चर्चा हुई।
मांझी ने गठबंधन के लिए बीजेपी के सामने 60 सीटों की मांग रखी है। इसके साथ ही मांझी ने बीजेपी को 15 से 20 जून तक गठबंधन पर आखिरी फैसला करने की डेडलाइन भी दी है।
जानकारों की माने तो मांझी ने कहा है कि बीजेपी उन्हें 20 जून तक अपना फैसला बता दें ताकि गठबंधन को लेकर सारी औपचारिकाएं पूरी की जा सकी। आपको बता दें कि मांझी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। बिहार में मांझी के साथ गठबंधन को लेकर बीजेपी को बड़ा फायदा हो सकता है, क्योंकि मांझी महादलित वर्ग से आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications