दुश्मन के पाले में शामिल होंगी शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी, जेडीयू की टिकट से लड़ेगी चुनाव!
पटना। बिहार की चुनाव को लेकर सियासी उठापटक का दौर अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। हलांकि अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सियासी दलों के बीच उम्मीदवारों को लेकर तैयारियां शुरि हो गई हैं। ऐसे में बिहार के विधानसभा चुनाव में नया मोड़ आने की संभावना दिखाई दे रही है।

माना जा रहा है कि बिहार से बीजेपी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी को बड़ा झटका दे सकते हैं। उनकी पत्नी पूनम सिन्हा जेडीयू से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। जी हां बीजेपी की टिकट से पटना साहिब से चुनाव लड़ते आ रहे है, लेकिन उनकी पत्नी अब नीतीश के पाले से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक सब कुछ फाइनल हो चुका है और मात्र घोषणा भर का इंतजार बाकी है। माना जा रहा है कि वे पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र की किसी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी।
गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड के शॉटगन ने नीतीश के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। जिसके बाद उनके पार्टी बदलने को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि पत्नी की टिकट को लेकर वो नीतीश से मिलें थे।
आपको बता दें कि नीतीश से मुलाकात के बाद सिन्हा ने उनके विकास कार्यो की तारीफ करते हुए कहा था कि सही मायने में नीतीश ही सबसे बड़े विकास पुरुष हैं। हलांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ किया था कि उनका जेडीयू में जाने का उनका इरादा नहीं है। वो सिर्फ बतौर अच्छे मित्र की तरह नीतीश से मिलने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications