बिहार ऑनर किलिंग मामले पर तेज हुई राजनीति

पहले भाग में चांदनी की पूरी कहानी सुनाने के बाद आपकी भी आंखें भर आयी होंगी। खैर अब बड़ी खबर यह है कि ऑनर किलिंग के इस मामले पर राजनीति शुरू हो चुकी है। भाजपा नेता राज्य सरकार को कोसना शुरू कर चुके हैं।

हाजीपुर में सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव में रहने वाली लता के घर सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे। मुलाकात की और ढांढस बांधा। उन्होंने कहा कि वे ऐसे कोई बात नहीं करेंगे, जिससे सांप्रदायिक माहौल खराब हो, पर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। मंत्री ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह की घटना को राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखना चाहिए। मंत्री के साथ विधायक नितिन नवीन व अन्य मौजूद थे।

मृतक के परिवार वालों को मिलेगी 5 लाख रूपये

मुजफ्फरपुर के आईजी पारसनाथ ने बताया कि इस मामले में अभी तक दस नामजद लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मारे गए संजीव पटेल के पिता नरेश पटेल के बयान पर कुल 70 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। छब्बीस लोग नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना को बदले की भावना के साथ-साथ आॅनर किलिंग का मामला भी है।

मृतक के परिजनों को मिले 5 लाख

मारे संजीव के परिजनों को जिला प्रशासन के द्वारा पांच लाख का मुआवजा दिया गया है। इसके साथ उसके क्षतिग्रस्त हो चुके मकान की मरम्मत और घटना में घायल कुमकुम पटेल के इलाज के लिए भी आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई।

वैशाली के डीएम विनोद सिंह गुंजियाल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। एहतियातन अभी तक पुलिस फोर्स को तैनात कर रखा गया है।

अब चांदनी का क्या होगा

नफरत की आग में अपने पति को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देख चुकी चांदनी का क्या होगा, यह सवाल अब उठने लगा है। फिलहाल चांदनी से घटना के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। आईजी पारसनाथ ने बताया कि चांदनी बालिग है और यह उसकी इच्छा पर निर्भर है कि वह कहां रहना चाहेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोर्ट के आदेश का भी पालन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+