बिहार की राजनीति में नया मोड़, उपेंद्र कुशवाहा बोले- NDA में सब ठीक, लेकिन नीतीश हैं PM मैटेरियल
पटना, 09 अगस्त: बिहार में सियासी उलटफेर की चर्चा के बीच नया मोड़ सामने आया है। जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि बिहार में एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है। अभी तक कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं बता सकता। बता दें, चर्चा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदल सकते हैं। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं। इसके लिए विकल्प तलाशे जा रहे हैं। इतना ही नहीं आरजेडी, जदयू ने आज विधायक और सांसदों की बैठक भी बुलाई है। ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा का इस 'सब ठीक है' वाले बयान ने मामले में नया मोड़ ला दिया है।

उपेंद्र कुशवाहा बोले- NDA में सब ठीक, लेकिन नीतीश हैं PM मैटेरियल
उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि बिहार में एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हम कोई दावा नहीं कर रहे हैं। हालांकि, ये गठबंधन कब तक चलेगा? के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि वह भविष्यकर्ता नहीं हैं। वर्तमान में हमारा गठबंधन है। अभी सब कुछ ठीक चल रहा है। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार में पीएम बनने की सभी खूबियां हैं।
बिहार में चल रही सियासी हलचल के बीच आरजेडी विधायक और कई सीनियर लीडर्स पटना में पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास पर पहुंच गए हैं। वहीं, जेडीयू के विधायक और सांसद भी सीएम नीतीश के आवास पर पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications