बिहार पुलिस के दो कांस्टेबल ले रहे थे रिश्वत, किसी ने चुपके से वीडियो बनाकर कर दिया वायरल
Patna news, पटना। बिहार के मधुबनी में पुलिसकर्मियों का रिश्वत लेते एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ड्यूटी के दौरान दो पुलिसकर्मी बिना हेलमेट और लाइसेंस के बाइक चला रहे युवकों को पकड़ने के बाद बाइक को छोड़ने के एवज में पैसे ले रहे हैं। झंझारपुर के एनएच-57 के पास मोहना चौक का बताया जा रहा है। हालांकि जगह के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिश्वतखोरी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद मधुबनी के एसपी दीपक बरनवाल ने वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए दोनों पर विभागीय प्रक्रिया की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं एसपी दीपक बरनवाल ने वीडियो की जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई किये जाने की भी बात कही है। वायरल हुआ ये वीडियो मधुबनी पुलिस और आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications