पर्दाफाश- इलेक्ट्रॉनिक टी-शर्ट में मोबाइल किट, ब्लूटूथ से होती नकल
पटना (मुकुंद सिंह)। सबसे ज्यादा आईएएस पैदा करने वाले राज्य बिहार के लोग बेहद इंटेलीजेंट होते हैं, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन इसी बिहार में ऐसे लोग भी हैं जो अपना दिमाग खुरापात में भी ऐसे लगाते हैं, कि बड़े-बड़े पीछे रह जायें। अब इन नकलचियों को ही ले लीजिये। नकल कराने का गिरोह ऐसा, जो परीक्षार्थी को इग्जाम कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक टीशर्ट पहनाकर भेजता और मोबाइल किट व ब्लूटूथ के जरिये नकल कराने का काम करता।
पढ़ें- बिहार में जंगलराज-2 का नमूना, चलती कार में गैंगरेप
खैर अब इस गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। राजधानी पुलिस एसएससी समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं मे धांधली करने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के शिवपुरी इलाकें मे एक डॉक्टर के मकान मे छापेमारी कर गिरोह का सरगना अमित कुमार समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों मे से दो दरोगा के बेटे हैं। पुलिस को छापेमारी में इलेक्ट्रॉनिक टी-शर्ट, मोबाइल फोन की सैकड़ों किट व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं।
पढ़ें- बिहार में ATM मशीन के कैंसल बटन में फेवीकोल डालकर उड़ाये लाखों
पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक टि शर्ट मे मोबाइल किट और ब्लूटूथ लगा कर कर परीक्षाओं मे धांधली करता था। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान कोसली निवासी आशीष और सुमित, भूरथला के रहने वाले विजय कुमार, जिला अजमेर निवासी अवधेष, नौताना निवासी पवन, गुवानी निवासी सुजान सिहं, जुड्डी निवासी जितेन्द्र, डहीना निवासी विक्रांत, चान्दनवास निवासी संदीप, मालडा निवासी नरेन्द्र सिंह, सेक्टर 4 धारुहेड़ा निवासी नीरज, खटौटी कला निवासी राजकुमार व सुरेन्द्र के रूप में हुई है।
आपको बताते चले कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से रविवार को हुई प्राथमिक शिक्षक और प्राथमिक संगीत शिक्षक की भर्ती परीक्षा को रद्द कर दी गई है। परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित होगी। पेपर लीक होने के चलते परीक्षा को रद्द किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications