पति के मुंह से बदबू आने और न नहाने से परेशान पत्नी ने मांग लिया तलाक, कहा- गांव की भाषा बोलता है

पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति से छुटकारा पाने के लिए तलाक की अर्जी दी है। महिला पति के बुरी आदतों से परेशान हो गई है। बीते गुरुवार को पटना स्थित महिला आयोग कार्यालय में ये अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पीड़िता का पति न तो नहाता था और न ही ब्रश करता था।

10-10 दिन पर नहाता है पति

10-10 दिन पर नहाता है पति

पीड़ित पत्नी के मुताबिक ब्रश नहीं करने से उसके पति के मुंह से बदबू आती है। साथ ही वो रोजाना नहाने की बजाय 10-10 दिन पर नहाता है। पति की आदतों से परेशान होकर उसकी पत्नी ने महिला आयोग में तलाक की अर्जी डाली है और अब वो उससे छुटकारा चाहती है। पीड़िता का नाम सोनी देवी है, वो वैशाली जिले के देसरी स्थित नया गांव की रहने वाली है।

गांव की भाषा में करता है बात

गांव की भाषा में करता है बात

साल 2017 में सोनी देवी की शादी वैशाली जिले के ही रहने वाले मनीष राम के साथ हुई थी। सोनी देवी के अनुसार शादी के पहले वो न तो मनीष से मिली थी और न ही किसी तरह की बातचीत हुई थी। पहली बार उसने मनीष को शादी के दौरान मंडप में ही देखा था। शादी के बाद जब सोनी ससुराल आई तो वह मनीष की आदतों से परेशान हो गई। सोनी देवी के मुताबिक मनीष को अच्छे से बोलना भी नहीं आता है और गांव की ही बोली में बात करता है।

महिला आयोग ने पति को ब्रश करने और नहाने के लिए समझाया

महिला आयोग ने पति को ब्रश करने और नहाने के लिए समझाया

पत्नी सोनी का कहना है कि अभी तक उनके बीच पति-पत्नी वाला रिश्ता नहीं है, जिसके कारण अब वो इस रिश्ते से छुटकारा पानी चाहती है। वहीं महिला आयोग ने दोनों को एक और मौका दिया है ताकि रिश्ते को बचा सके। आयोग ने दो महीने आगे की तारीख दी है। महिला आयोग की सदस्य प्रतिमा सिन्हा ने कहा कि मनीष को समझाया गया है कि वो नियमित रूप से नहाये और ब्रश करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+