बिहार पंचायत चुनाव के 9वें चरण के नतीजों में डिप्टी सीएम के भाई को मिली हार, पर्यटन मंत्री की बहू भी हारीं
बेतिया। बिहार में चल रहे पंचायत चुनाव के 9वें चरण का नतीजा बीते बुधवार को घोषित कर दिया गया। हालांकि आज भी कुछ इलाकों में मतगणना जारी है। वहीं घोषित किये गए नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं। क्योंकि एक तरफ जहां पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत हासिल की। वहीं कई राजनीतिक दिग्गज के अपनों को हार की मुंह खानी पड़ी। बता दें कि पश्चिम चंपारण जिला के नौतन और बैरिया प्रखंड क्षेत्र के सभी 38 पंचायतों का चुनाव परिणाम घोषित हो गया। यहां डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई को सांसद के भाई ने हरा दिया तो वहीं पर्यटन मंत्री की पुत्र वधू मुखिया का चुनाव हार गईं।
Recommended Video

बता दें कि कभी डाकूओं का गढ़ कहे जाने वाले नौतन और बैरिया प्रखंड क्षेत्र के मतदाताओं ने इस बार के पंचायत चुनाव में दिग्गजों को हराने में लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ा है। इस बार के चुनावी नतीजे में डिप्टी सीएम के भाई से लेकर पर्यटन मंत्री की बहू तक को हार का मुंह देखना पड़ा, जिसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
नौतन प्रखंड क्षेत्र के 20 और बैरिया प्रखंड क्षेत्र के 18 पंचायतों में कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे थे। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई अनिल कुमार जिला परिषद सीट के लिए चुनाव लड़ रहे थे। वहीं पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद की बहू रंजीता देवी मुखिया पद पर चुनाव लड़ी थीं।
वहीं वाल्मीकिनगर से जदयू सांसद सुनील कुमार के भाई मनोज कुशवाहा जिला परिषद सीट पर तो राजद नेता व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अमर यादव की पत्नी रेणु देवी जिला परिषद का चुनाव लड़ रही थीं। हालांकि भाजपा के दोनों बड़े नेताओं के अपनों को हार से संतोष करना पड़ा। हालांकि जदयू सांसद के भाई ने जीत हासिल कर ली। वहीं राजद नेता अमर यादव की पत्नी को भी जीत हासिल हुई।












Click it and Unblock the Notifications