Bihar Panchayat Chunav Results: 9वें चरण की मतगणना शुरू, 97 हजार 878 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
पटना। बिहार पंचायत चुनाव के 9वें चरण का बुधवार को मतगणना शुरू हो गया है। इस चरण में प्रदेश के 35 जिलों के 875 पंचायतों में बीते 29 नवंबर को मतदान हुआ था। सभी 35 जिलों के जिला मुख्यालयों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। 9वें चरण में कुल 97 हजार 878 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बिहार निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस 9वें चरण में 26 हजार 831 पदों के लिए मतदान किया गया।

इनमें 11 हजार 883 सीट ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए, ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए 871 सीट, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 1196 सीट, जिला परिषद सदस्य पद के लिए 127 सीट, ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 11 हजार 883 और ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 871 सीट शामिल हैं। 9वें चरण में 46 हजार 164 पुरुष और 51 हजार 714 महिला प्रत्याशी हैं।
वोटिंग की गणना 1 और 2 दिसंबर को होनी है। आज से सभी 35 जिलों के जिला मुख्यालयों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। बता दें कि बिहार पंचायत चुनाव में 9वें चरण की मतगणना संपन्न होने के बाद 8 दिसंबर को 10वें चरण की सीटों पर वोटिंग का दिन है। 10वें चरण की सीटों पर नामांकन प्रक्रिया 11 नवंबर को खत्म हो गई है। 11 चरण की सीटों पर नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद फिलहाल जबरदस्त प्रचार जारी है।












Click it and Unblock the Notifications