Bihar Panchayat Chunav Result 2021: जानें कहां हुई किस प्रत्याशी की जीत, पूर्व मंत्री के साले को मिली हार
पटना। बिहार पंचायत चुनाव अब अपने आखिरी दौर में चल रहा है। इसी क्रम में पंचायत चुनाव के 10वें चरण की मतगणना शुक्रवार की सुबह 8 बजे से शुरू हो गई, जो शनिवार को भी जारी रहेगी। गुरुवार शाम से ही मतदान कर्मी और सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी मतगणना केंद्रों पर पहुंच गए। सुबह से ही मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ लग गई है। आज 93 हजार 725 प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला हो जाएगा। इसी बीच अररिया जिले से दो परिणाम सामने आए हैं। तारण पंचायत से पूर्व मंत्री सरफराज आलम के साले को करारी हार मिली है। बक्सर के मंझवारी में अमीन खातून ने 1459 मत पाकर सीमा देवी के 626 वोटों से हराया है। सीमादेवी को 833 वोट मिले हैं।

वहीं किशनगंज के तीनों जिला परिषद में नए चेहरों ने जीत दर्ज की है। बक्सर के बलिहार पंचायत में धर्मराज चौरसिया 1522 मत पाकर 287 मतों से जीत गए। दुल्लहपुर पंचायत में देवन्ती देवी ने 1740 मत पाकर फूलादेवी को 935 वोटों से हरा दिया। बक्सर के सिमरी पंचायत में राजकुमारी देवी 2035 मत पाकर जीत गई है। अररिया में गैरकी मसूरिया से शाहजहां, सिमरिया से गजाला प्रवीण, भंसिया से शबाना प्रवीण, प्रसादपुर से एहतेशाम व गिरदा पंचायत से उम्मी हनी मुखिया बने हैं।
Recommended Video
समस्तीपुर के बिथान प्रखंड के सलहा बुजुर्ग पंचायत से दुर्दाना परवीन, सलहा चंदन पंचायत से राजेश कुमार और जगमोहरा से रुकसाना परवीन ने मुखिया पद जीत लिया है। गोपालगंज के बरौली की बतारदेह पंचायत से कमलेश पटेल मुखिया चुने गए हैं। सलेमपुर पश्चिमी से संतोष सिंह को मुखिया पद पर विजयी घोषित किया गया है।
जबकि मंतोष कुमार बीडीसी पद पर विजयी हुए हैं। गोपालगंज के बरौली की देवापुर पंचायत से बबलू सिंह मुखिया पद पर जीते। मोहिउद्दीपुर पकड़िया से वीरेंद्र सिंह हुए विजयी घोषित। जोकीहाट प्रखंड के क्षेत्र संख्या 24 से जिप सदस्य के रूप में नए चेहरे परवेज मुसर्रफ विजयी।












Click it and Unblock the Notifications